IPL 2024: अगर बारिश ने डाला KKR vs SRH मैच में खलल, तो कौन सी टीम पहुंचेगी फाइनल में?

What will happen if KKR vs SRH match gets washed out:आईपीएल 2024 की अंक तालिका की टॉप 2 टीमें सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी तो फैंस को उम्मीद होगी की वे पूरे मैच का आनंद उठा पाए। इस मैदान पर पिछला मैच बारिश के चलते धूल गया था ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि अगर क्वालिफायर 1 में भी ये ही हाल रहता है तो फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी।

What will happen if KKR vs SRH match gets washed out: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 अपने अंत की ओर बढ़ गया है और मंगलवार (21 मई 2024) को क्वालिफायर 1 में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) से होने वाली है। इस महामुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस मैदान पर खेला गया पिछला मैच बारिश के चलते धूल गया था ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि अगर क्वालिफायर 1 में भी ये ही हाल रहता है तो फाइनल में कौन सी टीम पहुंचेगी। आइए इसका जवाब जानते हैं।

KKR vs SRH

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो- BCCI/IPL)

आईपीएल 2024 की अंक तालिका की टॉप 2 टीमें सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स जब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी तो फैंस को उम्मीद होगी की वे पूरे मैच का आनंद उठा पाए। अहमदाबाद की वेदर रिपोर्ट भी कुछ इसी ओर इशारा कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक अहमदाबाद में फिलहाल हिट वेव है और बारिश के ना के बराबर आसार हैं। हालांकि कई बार भीषण गर्मी के बीच अचानक बारिश हो जाती है जिससे लोगों को राहत मिलती है। अगर मंगलवार को भी ऐसा होता है तो भी कोई परेशानी नहीं है।

End of Feed