Australia vs South Africa Weather update: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम आमने-सामने है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित किए जाने वाले मैच के विजेता की 19 नवंबर 2023 को भारत के खिलाफ खिताबी मुकाबले में भिड़ंत होने वाली है। ऐसे में दोनों टीमें चाहेगी की मैच पूरा हो हालांकि इस पर बारिश का साया मंडरा रहा है। अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो भारत के खिलाफ फाइनल के समीकरण बदल सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम की वेदर रिपोर्ट दोनों ही टीमों को निराश कर सकती है। कोलकाता समुद्र के किनारे हैं और यहां पर कभी भी मौसम बदल सकता है। अगर बात करें आज के मौसम की तो कोलकाता में बारिश के पूरे आसार हैं। अनुमान के मुताबिक यहां पर आज बारिश का जरूर होगी और ये बारिश तेज भी हो सकती है। ऐसे में फैंस और खिलाड़ियों को आज निराशा भी हाथ लग सकती है, लेकिन अच्छी बात ये है कि सेमीफाइनल मैचों के लिए रिजर्व डे रखा गया है। आज यहां उमस भी बहुत रहने वाली है जो कि कोलकाता के मौसम की बड़ी पहचान रही है, ऐसे में गेंदबाजों और फील्डरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, खासतौर पर शाम के समय।
बारिश ने बिगाड़ा खेल तो कैसे होगा विजेता का चयन?
अगर बारिश के चलते मैच पूरा नहीं हो पाता है तो इसके लिए आईसीसी द्वारा रिजर्व डे रखा गया है। इस दिन मैच वहीं से फिर से शुरू होगा जहां पर छूटा था। अगर बारिश जारी रहती है और मैच रिजर्व डे के दिन भी पूरा नहीं हो पाता है तो भारत के खिलाफ फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत होगी। क्योंकि नियमों के तहत प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया से ऊपर दक्षिण अफ्रीका है ऐसे में उसे फाइनल का टिकट दिया जाएगा।
