India World Cup Semi Final: भारत विश्व कप सेमीफाइनल में किससे खेलेगा, जानिए सारे समीकरण

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 8, 2023, 04:25 PM IST

Who will India play in Semis, World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप 2023 की अंक तालिका में शीर्ष पर है और बरकरार भी रहेगी। ऐसे में उसका मुकाबला अंक तालिका पर चौथे नंबर पर रहने वाली टीम से होगा जिसका फैसला अब तक नहीं हो सका है, आइए जानने की कोशिश करते हैं कि विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में भारत का मैच किस टीम से हो सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 सेमीफाइनल
  • भारत का सेमीफाइनल मुकाबला किससे होगा
  • चौथे स्थान के लिए तीन टीमों के बीच है रेस

World Cup 2023, Who will India play in Semis: आस्ट्रेलिया की अफगानिस्तान पर चमत्कारिक जीत के बाद यह तय हो गया कि विश्व कप सेमीफाइनल में उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा लेकिन भारत के खिलाफ खेलने के लिये अभी न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान तीनों दौड़ में हैं। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आठ आठ अंक हैं लेकिन नेट रनरेट के आधार पर ही उनके क्रम में अंतर है।

World Cup 2023, Who will India play in Semis

भारत का सेमीफाइनल मैच किससे होगा (AP)

न्यूजीलैंड का रनरेट (प्लस 0.398) सबसे ज्यादा है तो बेंगलुरू में आखिरी ग्रुप मैच में श्रीलंका से खेलेगी । उसे अच्छे अंतर से जीत दर्ज करने के अलावा यह दुआ भी करनी होगी कि पाकिस्तान (प्लस 0.036) और अफगानिस्तान (माइनस 0.038) हार जायें। न्यूजीलैंड लगातार चार मैच हार चुका है और बेंगलुरू में मैच के दौरान बारिश की भी संभावना है।

End of Feed