जानिए कौन हैं मल्लिका सागर? जो कराएंगी WPL के लिए महिला क्रिकेटर्स की नीलामी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 13, 2023, 06:00 AM IST

Who is Mallika Sagar: जानिए कौन हैं मल्लिका सागर जो विमेंस प्रीमियर लीग में कराएंगी महिला खिलाड़ियों की नीलामी?

मुंबई: महिला क्रिकेट के इतिहास में 13 फरवरी का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है। मुंबई के जियो कन्वेंशन सेंटर में पांच टीमों वाली विमेंस प्रमियर लीग पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी के साथ आकार लेंगी। इस प्रक्रिया में सूत्रधार की भूमिका भी एक महिला ही होंगी। उनका नाम है मल्लिका सागर!

Mallika-Sagar

मल्लिका सागर

बीसीसीआई ने मल्लिका सागर को डब्लूपीएल के पहले सीजन के लिए नीलामीकर्ता नियुक्त किया है। इस बात की जानकारी बोर्ड ने नीलामी में भाग लेने वाली पांचों टीमों को दे दी है। पहली बार इतनी बड़े क्रिकेटीय आयोजन के लिए महिला नीलामीकर्ता को चुना गया है।

End of Feed