SL A vs IND A Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी कल खेलेंगे इंडिया-ए के लिए अपना पहला मैच, जानिए कब और कहां देखें मुकाबला

श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया-ए टीम मंगलवार, 9 जून से मैदान पर उतरेगी। ट्राई नेशन ए सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया का सामना मेजबान श्रीलंका से है। इस मैच में सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। यहां जानिए मैच के लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी हर जानकारी के बारे में। कब और कहां देख सकते हैं वैभव सूर्यवंशी के मैच का लाइव प्रसारण

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया-ए टीम कल यानी, 9 जून से एक्शन में होगी। जब टीम मैदान पर उतरेगी तो सभी फैंस की निगाहें 15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। सात मैच की इस वनडे ट्राई नेशन ए सीरीज का पहला मैच श्रीलंका ए और भारत ए के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा। यानी तीनों टीमें दो-दो बार एक दूसरे सामना करेंगी।

SL A vs IND A Live Streaming.

श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए मैच लाइव स्ट्रीमिंग

छह ग्रुप मैचों के बाद प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वालीं दो टीमें 21 जून को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम में आईपीएल के उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भरमार है। हालांकि, सबकी निगाहें 15 वर्षीय सनसनीखेज खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। वैभव सूर्यवंशी का क्रेज इतना है कि भारत में पहली बार इंडिया-ए के मैचों का टीवी पर लाइव प्रसारण होगा।

End of Feed