SA vs WI 3rd T20I:अल्जारी जोसेफ ने पंजे में फंसा दक्षिण अफ्रीका, विंडीज ने जीती सीरीज

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 29, 2023, 09:13 AM IST

वेस्टइंडीज ने मंगलवार को खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 7 विकेट से पटखनी देकर सीरीज 2-1 के अंतर से अपने नाम कर ली। अल्जारी जोसेफ वेस्टइंडीज की जीत के हीरो रहे।

जोहान्सबर्ग: रोवमैन पॉवेल की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर धमाकेदार क्रिकेट खेलते हुए तीन मैच की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सीरीज के मंगलवार को खेले गए तीसरे और आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जीत के लिए मेजबान टीम के सामने 221 रन का लक्ष्य रखा था जिसे वो हासिल नहीं कर सकी। अल्जारी जोसेफ के पंजे में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज फंस गए और 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 213 रन बना सकी।

Alzari-Joseph

अल्जारी जोसेफ विकेट का जश्न मनाते हुए(साभार Windies Cricket)

विंडीज को तेज शुरुआत के बाद लगा झटका

End of Feed