West Indies ODI Squad: वेस्टइंडीज ने वनडे सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, 19 साल के खिलाड़ी को मिली जगह

वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू सीरीज के शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 19 साल के लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर विटेल लॉज को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया है। वहीं, शिमरन हेटमायर और शमर स्प्रिंगर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू सीरीज के शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 19 साल के लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर विटेल लॉज को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया है। ये मैच गुयाना और बारबाडोस में खेले जाएंगे। श्रीलंका के खिलाफ एंटीगुआ में टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद 8 जुलाई को टीम गुयाना में इकट्ठा होगी।

West Indies ODI team

वेस्टइंडीज ने वनडे टीम का किया ऐलान। फोटो- X

19 साल के विटेल ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन किया था। इसके चलते उन्हें सीनियर टीम के साथ ट्रेनिंग कैंप में जोड़ा गया। विटेल ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में 10 विकेट लिए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकी। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी मदद के लिए स्पिन-बॉलिंग कोच निकिता मिलर को टीम मैनेजमेंट में शामिल किया गया है, जहां वे इस युवा खिलाड़ी के साथ मिलकर काम करेंगे।

End of Feed