VIDEO: 'सुपरमैन' कैच के बाद चोटिल हुए श्रेयस अय्यर, मैदान से जाना पड़ा बाहर

Shreyas Iyer Catch: भारत और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में श्रेयस अय्यर ने अपनी शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया और एक हैरतंगेज कैच लपककर सभी का दिल जीत लिया। हालांकि कैच के बाद वे चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से भी बाहर जाना पड़ा।

Shreyas Iyer Catch: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के अंतिम और तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को सम्मान बचाने के लिए जीत की दरकार है। इस 'प्रतिष्ठा की लड़ाई' में टीम इंडिया के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा हैरतअंगेज़ कैच लपका, जिसने न सिर्फ टीम को एक अहम विकेट दिलाया, बल्कि उसी पल उन्हें गंभीर चोट भी लगी, जिसके चलते उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

Shreyas Iyer catch

श्रेयस अय्यर कैच के बाद चोटिल (फोटो- Screengrab/x)

एलेक्स कैरी का अद्भुत कैच और अय्यर का दर्द

यह घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के 33वें ओवर में हुई, जब युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा गेंदबाजी कर रहे थे। हर्षित की ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी गई एक छोटी गेंद पर एलेक्स कैरी ने कट शॉट लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी किनारे को छूकर डीप थर्ड की ओर हवा में ऊंची चली गई। श्रेयस अय्यर ने बैकवर्ड पॉइंट से पीछे की ओर चीते की रफ्तार से दौड़ लगाई, गेंद पर अपनी नज़रें जमाए रखीं और एक लंबी डाइव लगाते हुए हवा में ही अद्भुत 'टम्बलिंग' कैच पूरा किया।

End of Feed