KKR vs SRH: हैदराबाद की हार के बाद काव्या मारन की आंखों से छलके आंसू, देखें VIDEO

Kavya Maran Crying: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद जहां सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाड़ी तो दुखी थे ही साथ ही उनकी टीम की मालकिन काव्या मारन का भी चेहर उतर गया। काव्या का रोते हुए भी एक वीडियो सामने आया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया
  • काव्या मारन की आंखों से छलके आंसू
  • हैदराबाद को मिली सबसे बड़ी हार

Kavya Maran Crying: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का खिताबी मुकाबला समाप्त हो गया है। इस मैच को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत लिया है। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और केवल 113 रनों पर आउट हो गए। इसके जवाब में केकेआर ने इस छोटे से लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद की इस हार के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन का बुरा हाल हो गए और उन्हें रोता हुआ देखा गया।

Kavya maran cryng

काव्या मारन (फोटो- Screengrab/x)

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन के रिएक्शन पूरे टूर्नामेंट में चर्चा में रहे। जब सनराइजर्स हैदराबाद क्वालिफायर 2 में जीती थी तो काव्या खुशी से झूम उठी थी और अपने पिता को गले भी लगाया था। हालांकि आज सनराइजर्स हैदराबाद की करारी हार के बाद काव्या का चेहरा उतर गया और वह रोने लगी जिसका वीडियो भी सामने आया है।

End of Feed