पड़ोसी मुल्क से कोच के लिए आई टीम इंडिया को सलाह, अकरम ने सुझाए तीन नाम..

Team India Next Coach: टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन की तयसीमा 27 मई है। इससे पहले टीम इंडिया के अगले कोच के लिए चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने इसके लिए 3 नाम सुझाए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया के कोचिंग पद के लिए आवेदन
  • आवेदन की आखिरी तारीख 27 मई
  • वसीम अकरम ने सुझाए 3 नाम

Team India Next Coach: आईपीएल 2024 के प्लेऑफ मुकाबलों के बीच भारतीय क्रिकेट में अगले कोच की चर्चा सबसे हॉट टॉपिक है। जब से बीसीसीआई ने कोचिंग पद के लिए आवेदन मांगा है तब से अटकलों का दौर शुरू हो गया है कि आखिर वह कौन होगा जो टी20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ के काम को आगे बढ़ाएगा। आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। वैसे ही वह वनडे वर्ल्ड कप के बाद 6 महीने के एक्सटेंशन पर कार्यरत हैं।

cricket news hindi, wasim akram suggest

वसीम अकरम (साभार-x)

ये नाम हैं चर्चा में आगे..

टीम इंडिया के कोचिंग के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 27 मई है। इससे पहले ही कुछ नामों को लेकर जोरदार चर्चा है जो टीम इंडिया के अगले कोच बन सकते हैं। इन नामों में गौतम गंभीर, स्टीफन फ्लेमिंग, रिकी पोंटिंग और महेला जयवर्धने सबसे आगे चल रहे हैं। लेकिन इस बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम ने कोचिंग पद के लिए भारत को 3 नाम सुझाए हैं।

End of Feed