भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में वाशिंगटन को मिला सुंदर ईनाम

टीम इंडिया के उभरते हुए ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को एक खास ईनाम दिया गया है। उन्हें यह ईनाम भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के दौरान अपने प्रभावी प्रदर्शन के दम पर दिया गया है।

भारतीय हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर को ऑस्ट्रेलिया में टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में टीम की 2-1 की जीत के बाद ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा रविवार को पोस्ट किए गए ‘ड्रेसिंग रूम बीटीएस’ शीर्षक वाले वीडियो में जब टीम परिचालन प्रबंधक (सीओओ) राहिल खाजा ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया तो सुंदर मुस्कुराते हुए नजर आए। छब्बीस साल के सुंदर ने श्रृंखला के सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कहा, ‘‘यहां आना और ऑस्ट्रेलिया में खेलने का मौका मिलना अद्भुत है। टीम की जीत में योगदान देकर मुझे बहुत खुशी हुई। ’’

ind vs AUS

भारत और ऑस्ट्रेलिया (साभार-BCCI X)

भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में जीत के दौरान सुंदर के प्रदर्शन ने टीम के लिए उनकी उपयोगिता साबित की। होबार्ट में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हालांकि सुंदर को गेंदबाज के रूप में इस्तेमाल नहीं किया गया था और उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया। इसमें उन्होंने 23 गेंद में चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 49 रन बनाकर मैच विजयी पारी खेली और भारत को पांच विकेट से जीत दिलाई जिससे श्रृंखला 1-1 से बराबर हो गई। फिर चौथे मैच में उन्हें अंतिम ओवरों तक गेंद नहीं दी गई, लेकिन उन्होंने दो ओवरों में पांच गेंदों पर तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को ढेर कर दिया जिससे भारत 48 रन से जीत गया।

End of Feed