सहवाग और हरभजन ने बताया कौन हैं उनका पसंदीदा IPL कप्तान, दोनों के जवाब अलग-अलग

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 17, 2023, 10:30 PM IST

Best IPL captains: आईपीएल इतिहास में कई कप्तानों ने अपना दम दिखाया है, कुछ ने अपने खेल से तो कुछ ने अपनी कप्तानी के दम पर अपनी टीम को शिखर पर ले जाने का काम किया। ऐसे में कौन सर्वश्रेष्ठ कप्तान है ये बड़ा पेचीदा सवाल है। ऐसा ही एक सवाल जब पूर्व दिग्गज वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने क्या कहा, यहां जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल का बेस्ट कप्तान कौन?
  • वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह से पूछा गया सवाल
  • दोनों के जवाब अलग-अलग

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के सर्वश्रेष्ठ कप्तान के तौर पर मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स के एम एस धोनी पर तरजीह दी क्योंकि पिछले 15 वर्षों में मुंबई की फ्रेंचाइजी ने पांच ट्राफियां जीती हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी तक चार आईपीएल ट्राफियां जीत पायी हैं जबकि मुंबई इंडियंस की टीम पांच ट्राफी जीतकर सबसे सफल टीम है।

harbhajan singh and virender sehwag pick best ipl captains

हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग

सहवाग ने आईपीएल के 15 साल के जश्न के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘नंबर आपको सबकुछ बयां कर देते हैं। देखिये एम एस धोनी को भारतीय टीम की कप्तानी का अनुभव था और फिर वह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान बने। रोहित शर्मा का कप्तानी का पहला अनुभव मुंबई इंडियंस के साथ था और वहीं से उनकी सफलता की यात्रा शुरू हुई। ’’

End of Feed