World Cup 2023: आउट होने के बाद ड्रेसिंग रुम में भावुक दिखे विराट, तस्वीर हुई वायरल

World Cup 2023: वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में विराट से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह केवल 54 रन की पारी खेल कर आउट हो गए। यह वर्ल्ड कप में उनका छठा अर्धशतक है। विराट के लिए यह सीजन शानदार रहा है और वह 700 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में फैंस को विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। कोहली ने 63 गेंद में 54 रन की पारी खेली। कोहली पैट कमिंस की गेंद पर प्लेडाउन हो गए। उन्होंने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की। इन दोनों की साझेदारी के दम पर टीम इंडिया शुरुआती झटकों से कुछ हद तर ऊबर पाया। कोहली के आउट होने के बाद केएल राहुल डंटे रहे, लेकिन वह अपनी पारी को ज्यादा बड़ी नहीं कर पाए और केवल 66 रन बनाकर आउट हो गए।

virat teary eye.

विराट कोहली (साभार-Screengrab)

ड्रेसिंग रुम में भावुक हुए कोहली

आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर विराट की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह ड्रेसिंग रुम में बैठे भावुक नजर आ रहे हैं। कोहली इस तस्वीर में अपसेट नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर विराट के इस तस्वीर पर ढेरों कॉमेंट आ रहे हैं।

End of Feed