टी20 वर्ल्ड कप के बादशाह हैं किंग कोहली, यकीन नहीं आता है तो देख लें ये आंकड़े

Virat Kohli T20 World Cup Record: हाल ही में विराट कोहली के टी20 क्रिकेट में स्ट्राइक को लेकर खूब चर्चा हुई थी, लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि टी20 वर्ल्ड कप के ज्यादातर रिकॉर्ड कोहली के नाम है इसलिए हम उन्हें टी20 वर्ल्ड कप का सरताज कह रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट का आखिरी टी20 वर्ल्ड कप
  • टी20 वर्ल्ड कप के सरताज हैं विराट
  • टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी विराट के नाम

Virat Kohli T20 World Cup Record: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करने वाली है। लेकिन इससे पहले 1 जून को भारतीय टीम, बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र अभ्यास मैच खेलेगी। ऐसी खबरें आ रही है कि इस अभ्यास मैच में विराट कोहली मौजूद नहीं रहेंगे। हम इस वर्ल्ड कप में विराट की बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि बिना उनके टीम इंडिया 17 साल के सूखे को दूर नहीं कर सकती है।

virat kohli t20 world cup record.

विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप रिकॉर्ड (साभार-TNN)

अगर रोहित शर्मा को अपने आखिरी मौके में सफल होना है विराट की मदद लगेगी। हाल में टी20 क्रिकेट में विराट के स्ट्राइक रेट को लेकर काफी चर्चा हुई है। इसके बावजूद आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में विराट के आंकड़े के आस-पास भी कोई और बल्लेबाज नहीं है। यही कारण है कि हम उन्हें इस फॉर्मेट का भी बेताज बादशाह कह रहे हैं। आप कहेंगे कि क्रिकेट में तो आंकड़े ही बोलते हैं कहने से क्या होगा तो आपको बता दें विराट के आंकड़े ही बयां करते हैं कि वह इस फॉर्मेट के सरताज हैं।

End of Feed