Virat Kohli Security Threat News: विराट कोहली की सुरक्षा पर मंडराया खतरा, RCB ने अचानक रद्द किया अभ्यास सत्र

Virat Kohli security threat:सुरक्षा कारणों के चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना अभ्यास सत्र भी रद्द कर दिया है। आरसीबी को नॉकआउट मैच की तैयारी के लिए मंगलवार को अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज मैदान पर अभ्यास करना था, लेकिन टीम ने बिना किसी आधिकारिक कारण के इसे रद्द करने का फैसला किया।

Virat Kohli security threat: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होने वाली है। इस नॉकआउट मैच में चेज मास्टर विराट कोहली एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाना चाहेंगे। हालांकि मैच की शुरुआत से पहले कोहली की सुरक्षा पर खतरा मंडरा गया है। रिपोर्ट्स के मुकाबिक पुलिस ने 4 लोगों को आतंकी हमले के संदेह में गिरफ्तार भी कर लिया है।

Virat Kohli threat

विराट कोहली सुरक्षा पर खतरा (फोटो- PTI)

सुरक्षा कारणों के चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपना अभ्यास सत्र भी रद्द कर दिया है। आरसीबी को नॉकआउट मैच की तैयारी के लिए मंगलवार को अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज मैदान पर अभ्यास करना था, लेकिन टीम ने बिना किसी आधिकारिक कारण के इसे रद्द करने का फैसला किया। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स उसी स्थान पर अपने नियमित नेट सत्र के साथ आगे बढ़ी। हालाँकि, कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई। इसके पीछे की वजह का अब खुलासा हो गया है।

End of Feed