'बहुत-बहुत धन्यवाद' PM Modi के ट्वीट पर आया विराट का जवाब, ऐसे जताया आभार

Virat Kohli reply to PM Modi Tweet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद विराट कोहली रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ से फोन पर बातचीत की। पीएम ने एक्स पर तीनों के लिए अलग-अलग ट्वीट भी किया और उनका आभार जताया। इस पर अब रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी जवाब दिया है।

Virat Kohli reply to PM Modi Tweet: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 रनों से द.अफ्रीका को हरा दिया। इसी के साथ टीम ने 11 साल बाद कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के बाद रोहित-कोहली ने टी20ई से संन्यास ले लिया। ये जीत पूरे देश के लिए बेहद खास थी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीत के बाद विराट कोहली रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ से फोन पर बातचीत की। पीएम ने एक्स पर तीनों के लिए अलग-अलग ट्वीट भी किया और उनका आभार जताया। इस पर अब रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने भी जवाब दिया है।

PM Modi virat kohli

विराट कोहली नरेंद्र मोदी (फोटो- ँPIB X)

पीएम मोदी ने विराट कोहली से फोन पर बातचीत करने के बाद एक्स पर ट्वीट में लिखा था कि 'प्रिय @imVkohli आपसे बात करके खुशी हुई। फाइनल की पारी की तरह ही आपने भारतीय बल्लेबाजी को शानदार तरीके से संभाला है। आप खेल के सभी रूपों में चमके हैं। टी20 क्रिकेट को आपकी कमी खलेगी लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि आप नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।' पीएम मोदी के इस ट्वीट को जमकर पसंद किया जा रहा है।

End of Feed