IND vs AFG T20 Series: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 से बाहर हुआ भारतीय दिग्गज, 14 महीने बाद हुई थी वापसी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 10, 2024, 05:39 PM IST

Virat Kohli: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली के नहीं खेल पाने की पुष्टि की है।

चंडीगढ़: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने 14 महीने लंबे अंतराल के बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी की है। लेकिन वो अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के 11 जनवरी, 2024 को मोहाली में खेले जाने वाले सीरीज के पहले मुकाबले में खेलते नजर नहीं आएंगे। विराट कोहली ने व्यक्तिगत कारणों से पहले टी20 मुकाबले में नहीं खेलेंगे। इस बात की पुष्टी टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने पहले टी20 की पूर्व संध्या पर कर की है।

Rahul Dravid

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़

व्यक्तिगत कारणों से पहले टी20 से बाहर हुए विराट

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज भारत की टी20 विश्व कप 2024 से पहले आखिरी सीरीज है। ऐसे में टीम चयन के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा की टीम में वापसी को लेकर बड़ा मंथन चयन समिति ने किया। अंत में दोनों खिलाड़ियों की 14 महीने बाद टी20 टीम में वापसी हुई। लेकिन वापसी करते ही विराट ने व्यक्तिगत कारणों से पहले मुकाबले में नहीं खेलने का फैसला किया है। विराट और रोहित 14 महीने पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में खेलते दिखे थे। इस मैच में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार मिली थी।

End of Feed