पाक पर टी20 विश्व कप में मिली जीत पर विराट कोहली बोले- हम उनसे जीतते रहे हैं, लेकिन उस दिन..

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 6, 2023, 02:50 PM IST

Virat Kohli Interview: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए विश्व कप 2023 के मुकाबले में अपने करियर का 49वां वनडे शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। विराट कोहली इस दौरान अपनी भावनाओं पर काबू रखते नजर आए। ऐसा ही कुछ उन्होंने अपने एक ताजा इंटरव्यू में बताया है और इसके अलावा 2022 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बारे में भी खुलकर बात की।

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 49वां शतक लगाकर महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले विराट कोहली ने कहा कि अपनी भावनाओं को काबू में रखकर शांतचित बने रहना उनके खेल का अहम हिस्सा है। कोहली ने रविवार को कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाकर तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

Virat Kohli

विराट कोहली (AP)

कोहली ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा,‘‘मैं हमेशा अपनी भावनाओं और संवेदनाओं को काबू में रखना चाहता हूं। यह मेरे खेल का अहम हिस्सा है। इसलिए मैच से पहले मैं इसको लेकर सचेत रहता हूं।’’ यह अलग बात है कि तेंदुलकर का बधाई संदेश अभी उनकी आंखें नम कर सकता है। इसके अलावा वह तब अभिभूत हो गए थे जब आमतौर पर शांत रहने वाले रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2022 में मेलबर्न में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद खुलकर जश्न मनाया था। कोहली ने कहा,‘‘मैं लंबे समय से रोहित के साथ खेल रहा हूं लेकिन मैंने उसे कभी इस तरह से जश्न मनाते हुए नहीं देखा।’’

End of Feed