विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप मिशन के लिए अमेरिका रवाना हो गए। इससे पहले ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि विराट भारत और बांग्लादेश के बीच वॉर्म-अप मैच नहीं खेलेंगे। सोशल मीडिया पर विराट का मुंबई एयरपोर्ट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने कुछ छोटे फैंस को ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं। इससे पहले रोहित शर्मा सहित टीम इंडिया के ज्यादातर खिलाड़ी पहले ही न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं सभी खिलाड़ी दो दिन से जमकर नेट्स पर पसीना बहा रहे है। अभ्यास के दूसरे दिन यानी आज टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने 3 घंटे तक अभ्यास किया जिसमें सबसे ज्यादा मेहनत हार्दिक पांड्या करते नजर आए। आपको बता दें कि हार्दिक का प्रदर्शन आईपीएल में अच्छा नहीं रहा था।
विराट कोहली (साभार-स्क्रीनग्रैब)
