Virat Kohli 50th century: शतक जड़ते ही किंग कोहली ने अनुष्का शर्मा को दिया फ्लाइंग किस, देखें वीडियो

Virat Kohli 50th ODI Century celebration: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में इतिहास रच दिया। कोहली ने वनडे में अपना 50वां शतक जड़ दिया है। वे ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 49 वनडे शतक जड़ने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस शतक के बाद कोहली से खास अंदाज में सेलिब्रेट किया जिसका वीडियो हर तरफ वायरल है।

Virat Kohli 50th century sachin tendulkar

विराट कोहली (फोटो- ICC/AP)

विराट कोहली जब 98 रनों पर खेल रहे थे तब उन्होंने धीमा शॉट खेला और तेजी से दौड़ने लगे। जैसे ही वे दूसरे रन के अंत में पहुंचे तो उन्हें ये अहसास हुआ कि उन्होंने कुछ बड़ा हासिल कर लिया है। इसके बाद कोहली ने पहले भगवान का धन्यवाद किया और इसके बाद पहले मैदान पर बैठे और अचानक खड़े होकर सचिन तेंदलकर का दूर से ही आशीर्वाद लिया। उन्होंने अनुष्का शर्मा को भी फ्लाइंग किस दिया।

End of Feed