विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज

Virat Kohli creates history: आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। वे आईपीएल के इतिहास में हजार बाउंड्री जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

Virat Kohli creates history: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 24वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से हो रही है। इस महामुकाबले का आयोजन बेंगलुरू को एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में किया जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही और टीम ने केवल 163 रन बनाए हालांकि टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे आईपीएल में अनोखा कमाल करने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं।

Kohli ipl 2025 ap

विराट कोहली (फोटो- AP)

RCB के ओपनर विराट कोहली ने आईपीएल में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 14 गेंदों में 22 रन की पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल इतिहास में पहले बल्लेबाज के रूप में 1000 बाउंड्रीज पूरी कीं। कोहली अब तक 721 चौके और 280 छक्के लगा चुके हैं, जो उन्हें इस मामले में सबसे आगे रखता है।इस सूची में शिखर धवन (920 बाउंड्रीज) दूसरे और डेविड वॉर्नर (899 बाउंड्रीज) तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, वॉर्नर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे।

End of Feed