IPL 2024: विराट कोहली की हुई धाकड़ बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में एंट्री

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 21, 2024, 11:25 PM IST

विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ इडेन गार्डन्स में मिचेल स्टार्क के खिलाफ हल्ला बोलते हुए 7 गेंद में 18 रन की छोटी लेकिन आतिशी पारी खेली। लेकिन इसी दौरान उनका नाम आईपीएल इतिहास के चुनिंदा धाकड़ बल्लेबाजों के स्पेशल क्लब में दर्ज हो गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ खेली 7 गेंद में 18 रन की पारी
  • मिचेल स्टार्क के खिलाफ पहले ओवर में विराट ने जड़े दो छक्के
  • विराट कोहली ने इसके साथ ही पूरे किए आईपीएल में 250 छक्के

कोलकाता: आरसीबी के पूर्व कप्तान और आईपीएल के मौजूदा सीजन में रनों की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। केकेआर के खिलाफ रविवार को इडेन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में विराट कोहली ने तेज शुरुआत की। लेकिन विराट कोहली 7 गेंद में 18 रन की आतिशी पारी खेलकर विवादास्पद रूप से हर्षित राणा की गेंद पर आउट करार दिए। विराट ने अपनी पारी में एक चौके और 2 छक्के जड़े।

Virat Kohli

विराट कोहली(साभार IPL/BCCI)

स्टार्क की गेंद पर विराट ने जड़े दो छक्के

विराट कोहली ने मिचेल स्टार्क के ओवर में दो छक्के जड़े। इसके साथ ही उनका नाम आईपीएल इतिहास में 250 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में दर्ज हो गया। विराट से पहले क्रिस गेल(357), रोहित शर्मा(275) और एबी डिविलियर्स(251) ये कारनामा कर चुके हैं। विराट कोहली ये उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय और आरसीबी के दूसरे प्लेयर बन गए हैं।

End of Feed