कोटला स्टेडियम के बाहर और अंदर कोहली की धूम, धोनी के लिए भी दिखी दीवानगी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 11, 2023, 03:59 PM IST

स्टेडियम के बाहर सड़क किनारे भारतीय टीम की जर्सी बेचने वालों के पास कोहली के नाम वाली टी-शर्ट खरीदने भी भीड़ थी।

IND vs AFG: भारतीय टीम विश्व कप के अपने दूसरे मैच में बुधवार को जब अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरी तो फिरोजशाह कोटला क्रिकेट स्टेडियम के अंदर और बाहर प्रशंसकों में पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की दीवानगी दिखी। स्टेडियम के अंदर भी दर्शक कोहली-कोहली का नारा लगाते दिखे। कोहली के पोस्टर के साथ यहां पहुंचे चंद्रशेखर पटेल नाम के प्रशंसक ने कहा कि वह विराट कोहली को खेलते हुए देखने के लिए मध्यप्रदेश के जबलपुर से यहां आए हैं। उन्हें उम्मीद है कोहली इस मैच शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के और करीब पहुंचेंगे।

कोहली के नाम वाली टी-शर्ट की मांग, धोनी का भी क्रेज

स्टेडियम के बाहर सड़क किनारे भारतीय टीम की जर्सी बेचने वालों के पास कोहली के नाम वाली टी-शर्ट खरीदने भी भीड़ थी। इन विक्रेताओं को भी दिल्ली में भारतीय टीम के इकलौते मैच से बंपर बिक्री की उम्मीद है। मुंबई से यहां भारतीय टीम की जर्सी बेचने आए इमरान ने बताया कि उनके पास टीम के सभी खिलाड़ियों के नाम और नंबर की जर्सी है लेकिन 90 प्रतिशत से ज्यादा दर्शक कोहली के नाम की जर्सी की मांग कर रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का क्रेज अब भी बरकरार है। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

End of Feed