VIDEO: सच हुई वैभव सूर्यवंशी की भविष्यवाणी, फाइनल से पहले ही बता दिया था कौन बनेगा चैंपियन

इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ विंबलडन का फाइनल मैच देखने पहुंचे। इस दौरान वैभव को फॉर्मल ब्लैक ब्लेजर, व्हाइट शर्ट, स्ट्राइप्ड टाई और टिंटेड सनग्लासेस पहने नए लुक में देखा गया। मैच से पहले ही वैभव ने भविष्यवाणी कर दी थी कि कौन विंबलडन का खिताब जीतेगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी ने विंबलडन 2026 के मेंस फाइनल का लुत्फ उठाया। वैभव सूर्यवंशी ने जैनिक सिनर और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के फाइनल मैच का आनंद लिया। मैच से पहले वैभव ने एक बड़ी भविष्यवाणी की जो अंत में सच साबित हुई। फाइनल से पहले ही उन्होंने बताया कि कौन विंबलडन का खिताब जीतेगा।

Vaibhav With Yuvraj

युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा के साथ विंबलडन देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी। फोटो- सोशल मीडिया

इंग्लैंड के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपने ओपनिंग पार्टनर अभिषेक शर्मा और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ विंबलडन का फाइनल मैच देखने पहुंचे। इस दौरान वैभव को फॉर्मल ब्लैक ब्लेजर, व्हाइट शर्ट, स्ट्राइप्ड टाई और टिंटेड सनग्लासेस पहने नए लुक में देखा गया। ब्राडकास्टर से बात करते हुए वैभव ने बताया, नहीं कुछ प्लान नहीं किया था, बस जल्दी-जल्दी में जो मिला वो पहन कर चला आया। मैंने अभिषेक भाई से बोलकर अरेंज किया।

End of Feed