उस्मान ख्वाजा को ICC ने दिया झटका, आर्मबैंड मुद्दे पर की थी अपील

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 7, 2024, 06:01 PM IST

Usman Khawaja: उस्मान ख्वाजा को आईसीसी से बड़ा झटका लगा है। आईसीसी ने उस्मान ख्वाजा की अपील को खारिज कर दिया है। उन्होंने गाजा में इस्राइल और फलस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया था।

आर्मबैंड (काली पट्टी) पहनने के कारण लगे प्रतिबंध के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की अपील को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने खारिज कर दिया।

Usman Khawaza

उस्मान ख्वाजा (साभार-X)

यह दावा सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की एक रिपोर्ट में रविवार को किया गया। ख्वाजा ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट के दौरान गाजा में इस्राइल और फलस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष से प्रभावित होने वाले बच्चों के समर्थन में बांह पर काली पट्टी बांधी थी। इसके लिए आईसीसी ने उन्हें फटकार लगाई।

End of Feed