USA vs CAN Aaj ka Toss kaun Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप का शुभारंभ हो चुका है और इसके पहले मैच में मेजबान यूएसए की टक्कर कनाडा से हो रही है। इन दोनों बेहतरीन टीमों के बीच ग्रूप ए के मैच का आयोजन डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में किया जा रहा है। इस महामुकाबले में यूएसए की कमान मोनांक पटेल (Monank Patel) के पास है वहीं दूसरी ओर कनाडा की कप्तानी साद बिन जफर (Saad Bin Zafar) कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि टॉस किसने जीता है।
यूएसए बनाम कनाडा (फोटो- ICC/X)
यूएसए और कनाडा दोनों ही इस साल अपना T20 विश्व कप डेब्यू कर रहे हैं। पिछले महीने बांग्लादेश को दो T20I में हराने के बाद यूएसए आत्मविश्वास से भरपूर है और मैच की शुरुआत पसंदीदा के रूप में करेगा। लेकिन वे कनाडा को हल्के में नहीं ले सकते। साद बिन जफर की अगुआई वाली टीम 27 मई को डलास में खेले गए अभ्यास मैच में नेपाल को 63 रनों से हराने के बाद इस साल के टी20 विश्व कप के पहले मैच में उतरेगी।
USA vs CAN Toss Winner( आज का टॉस कौन जीता)
इस मैच में टॉस जीतकर यूएसए ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
दोनों टीमों के स्क्वॉड (USA vs CAN Squad)
अमेरिका की टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), आरोन जोन्स, एंड्रीज गौस, कोरी एंडरसन, अली खान, हरमीत सिंह, जेसी सिंह, मिलिंद कुमार, निसर्ग पटेल, नीतीश कुमार, नोस्तुश केंजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शाल्कविक, स्टीवन टेलर और शायन जहांगीर. रिजर्व खिलाड़ीः गजानंद सिंह, जुआनॉय ड्रिसडेल, यासिर मोहम्मद।
कनाडा की टीम: साद बिन जफर (कप्तान), आरोन जॉनसन, दिलोन हेइलिगर, दिलप्रीत बाजवा, हर्ष ठाकर, जेरेमी गॉर्डन, जुनैद सिद्दीकी, कलीम सना, कंवरपाल तथगुर, नवनीत धालीवाल, निकोलस किरटन, परगट सिंह, रविंदरपाल सिंह, रेयानखान पठान, श्रेयस मोव्वा।
