USA vs Bangladesh 2nd T20I Highlights:: बांग्लादेश को हराकर अमेरिका ने रचा इतिहास, 2-0 से सीरीज पर कब्जा
USA vs Bangladesh 2nd T20I Highlights: टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश को लगातार दो मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। अमेरिका ने बांग्लादेश को 6 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम ने इतिहास भी रच दिया। तीन टी20 मैचों की सीरीज में अमेरिका की यह लगातार दूसरी जीत। अमेरिका ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा।
टेक्सास के प्रेयरी व्यू क्रिकेट कॉम्पलेक्स में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। कप्तान मोनांक पटेल ने 38 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। एरोन जोन्स ने 34 गेंदों पर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। बांग्लादेश के शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और रिशाद हुसैन ने दो-दो विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 3 गेंद शेष रहते हुए 138 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 34 गेंदों पर 2 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। वहीं, शाकिब अल हसन ने भी 23 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए। अमेरिका के अली खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
संयुक्त राज्य अमेरिका की प्लेइंग इलेवन
स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), एंड्रीज़ गौस, आरोन जोन्स, नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, अली खान, जसदीप सिंह, सौरभ नेत्रावलकर।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमुदुल्लाह, जेकर अली (विकेटकीपर), रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
बांग्लादेश का स्क्वॉड (Bangladesh Squads)
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), तन्जीद हसन, सौम्या सरकार, शाकिब अल हसन, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, जेकर अली, तंजीम हसन साकिब और तनवीर इस्लाम।
अमेरिका का स्क्वॉड (United States of America Squads)
मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), स्टीवन टेलर, आरोन जोन्स, मिलिंद कुमार, कोरी एंडरसन, जसदीप सिंह, शैडली वान शल्कविक, हरमीत सिंह, निसर्ग पटेल, नोस्टुश केनजिगे, शायन जहांगीर, नितीश कुमार, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान और एंड्रेस गॉस।
