ICC ने लिया बड़ा फैसला, अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट को दिया लिस्ट 'ए' दर्जा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 28, 2024, 03:15 PM IST

Major League cricket list A status: टी20 वर्ल्ड कप के आय़ोजन से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अमेरिका की फेमस मेजर लीग क्रिकेट को बड़ा खुशखबरी दी है। आईसीसी ने इस टूर्नामेंट को लिस्ट 'ए' क्रिकेट का स्टेटस दे दिया है। इससे अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा।

Major League cricket list A status: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अमेरिका में टी20 प्रारुप में खेले जाने वाले मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) को आधिकारिक ‘लिस्ट-ए’ का दर्जा प्रदान किया है।एमएलसी का दूसरा सत्र पांच जुलाई से शुरू होगा होगा। इसका उद्देश्य खेल के सबसे बड़े बाजारों में से एक में इसकी लोकप्रियता को बढ़ावा देना है। आईसीसी के इस कदम से एमएलसी को आधिकारिक टी20 लीग और अमेरिका के पहले विश्व स्तरीय घरेलू टूर्नामेंट का दर्जा मिल गया।अमेरिका एक जून से 29 जून तक खेले जाने वाले टी20 विश्व कप का सह-मेजबान है और एमएलसी का आयोजन विश्व कप के खत्म होने के एक सप्ताह के अंदर शुरू होगा।

mlllll

एमएलसी (फोटो- X)

एमएलसी से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक 'अब हर शतक, अर्धशतक, रन-आउट, जीत, हार और चैंपियनशिप को खेल के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रारूप में आधिकारिक करियर आंकड़ों के रूप में दर्ज किया जाएगा।'एमएलसी को आधिकारिक दर्जा मिलने का मतलब है कि यह अमेरिका के स्थानीय खिलाड़ियों और खेल के उभरते सितारों को अंतरराष्ट्रीय पहचान का अवसर प्रदान करेगा। इससे देश में घरेलू प्रतिभा के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

End of Feed