IND vs SA: टेम्बा बवूमा को टेस्ट में अपनी स्पिन टिकड़ी पर भरोसा, खत्म करना चाहेंगे 25 साल का सूखा

IND vs SA Test Series: भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले द.अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवूमा ने अपनी टीम की स्पिन टिकड़ी पर पूरा भरोसा जताया है। इस सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होगी और बवूमा चाहेंगे कि भारतीय टीम को वे टेस्ट में उनके घर पर 25 साल बाद जरूर हराएं।

IND vs SA Test Series: दक्षिण अफ्रीका टेस्ट टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा को भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में अपनी टीम की जीत दिलाने का दारोमदार अपनी स्पिन आक्रमण पर है। दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार भारत में 1999-2000 में हैंसी क्रोन्ये की कप्तानी में टेस्ट सीरीज जीती थी। इस लंबे सूखे को खत्म करने के लिए, बावुमा की टीम केशव महाराज, सेंथुरन मुथुस्वामी और साइमन हार्मर की स्पिन तिकड़ी के साथ भारत आ रही है।

Temba Bavuma AP

टेम्बा बवूमा (फोटो- AP)

स्पिन अटैक से बढ़ेगी ताकत

बावुमा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनके स्पिन संसाधन टीम को बेहतर स्थिति में रखेंगे। इस तिकड़ी ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कुल 33 विकेट हासिल किए थे। अगर जरूरत पड़ी तो टीम के पास ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में ऑफ-स्पिन गेंदबाजी का एक और विकल्प भी मौजूद है।बावुमा ने कहा, "गेंदबाजी हमेशा हमारी टीम की ताकत रही है। अब, उन स्पिन संसाधनों के साथ हम शायद और भी बेहतर स्थिति में हैं। हमारे पास ट्रिस्टन स्टब्स भी हैं, अगर हमें एक और ऑफ-स्पिनर चाहिए, तो वह कुछ अलग ला सकते हैं।"

End of Feed