Team India PM Sangrahalaya visit: जीत के बाद इतिहास को करीब से जानने पीएम संग्राहलय पहुंची टीम इंडिया, देखें वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 20, 2023, 08:47 AM IST

Team India PM Sangrahalaya visit: दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया ने दिल्ली स्थिति पीएम संग्राहालय का दौरा किया। इस मौके पर कोच राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा के साथ पूरी टीम मौजूद थी। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी साझा की है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया जो देश के प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक अनूठा संग्रहालय है। प्रधानमंत्री संग्रहालय में देश के सभी प्रधानमंत्रियों से जुड़ी जानकारियां और चीजें मौजूद हैं। भारतीय टीम ने रविवार को यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में छह विकेट की जीत से बॉर्डर गावस्कर ट्राफी बरकरार रखी।

rohit sharma in pm sangrahalay.

टीम इंडिया ने किया पीएम संग्राहालय का दौरा

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने संग्रहालय में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ सहित कई खिलाड़ियों की फोटो की सीरीज साझा की। प्रधानमंत्री संग्रहालय पिछले साल अप्रैल में आम जनता के लिये खोला गया था जिसमें देश की आजादी के बाद से बने भारतीय प्रधानमंत्रियों के योगदान के बारे में जानकारी मौजूद हैं।

End of Feed