IND vs AFG T20 Series: रोहित और विराट के चयन पर फंसा पेंच, अब इस दिन और ऐसे होगा फैसला

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 6, 2024, 08:55 PM IST

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन विराट कोहली और रोहित शर्मा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद टल गया है। जानिए अब कब और किस तरह होगा टीम का चयन और किस दिन होगा ऐलान?

केपटाउन: भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की निगाहें जून में होने वाले टी20 विश्व कप पर लगी हुई हैं जिससे उनके लिए अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी श्रृंखला के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली में से एक को चुनना आसान नहीं लग रहा है। अभी तक ऐसा लग रहा है कि दोनों को टीम में रखा जाएगा लेकिन हो सकता है कि आईपीएल के दौरान की फॉर्म को टी20 विश्व कप टीम में चयन के लिए अहम माना जाये।

Virat Kohli and Rohit Sharma

विराट कोहली और रोहित शर्मा

जय शाह की सलाह पर होगा आखिरी फैसला

चर्चा का एक और दौर हो सकता है जिसमें भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के बड़े अधिकारी फैसला ले सकते हैं। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर दूसरे टेस्ट के दौरान दोनों खिलाड़ियों से बात करने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे और इन दोनों ने खुद को उपलब्ध बताया है। लेकिन बहुत सारे बाहरी कारक हैं जिससे अंत में शायद फैसला लेने के लिए बीसीसीआई के सचिव जय शाह की जरूरत पड़े।

End of Feed