India vs Sri Lanka, Rohit Sharma Captain: वर्ल्ड चैम्पियन बनन के बाद सात दिन बाद ही टीम इंडिया ने टी20 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वापसी की। भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा, जबकि दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने बड़ी जीत हासिल की और सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई को खेला जाएगा। इस मुकाबले में टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, हार्दिक पंड्या सहित अन्य सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इसी सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज टी20 से होगा, जबकि इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज होगा।
रोहित शर्मा सहित टीम इंडिया के अन्य खिलाड़ी। (फोटो- Rohit Sharma Twitter)
ऐसा है भारत और श्रीलंका का शेड्यूल
भारत और श्रीलंका के बीच 3 टी20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 27 जुलाई को खेला जाएगा। इसी तरह दूसरा मुकाबला 28 जुलाई को और टी20 का तीसरा और आखिरी मुकाबला 30 जुलाई को खेला जाएगा। इसी तरह तीन दिन बाद वनडे सीरीज का आगाज होगा। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 2 अगस्त को खेला जाएगा, जबकि दूसरा 4 अगस्त को और तीसरा वनडे मुकाबला 7 अगस्त को खेला जाएगा।
अय्यर-राहुल की हो सकती है टीम में वापसी
करीब छह महीने से टीम से बाहर चल रहे स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की वनडे टीम में वापसी हो सकती है। उन्होंने आखिरी मुकाबला 2 फरवरी को विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबला खेला था। वहीं, वनडे की बात करें तो श्रेयस ने 17 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके होम ग्राउंड में मुकाबला खेला था। वहीं, विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल की भी टीम में वापसी हो सकती है। श्रीलंका दौरे पर वे और ऋषभ पंत बतौर टीम में विकेटकीपर शामिल हो सकते हैं।
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, अवेश खान, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।
