Team India Playing XI 3rd T20I: सैमसन, दुबे और जायसवाल की टीम में एंट्री, जानें क्या होगी तीसरे T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

Team India Playing XI 3rd T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा टी20 मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया में 3 खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। इससे पहले जानें तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या होगी?

KEY HIGHLIGHTS
  1. भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज
  2. तीसरे मुकाबले से पहले 3 खिलाड़ियों की एंट्री
  3. तीसरे मुकाबले में ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

Team India Playing XI 3rd T20I: शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम इंडिया ने दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रन से हराकर 5 मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। पहले टी20 मैच में 13 रनों से मिली हार के बाद टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले में बेहतरीन क्रिकेट खेली और जिम्बाब्वे को 100 रन के बड़ें अंतर से पटखनी दी। जिम्बाब्वे दौरे पर गई टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड पहले मैच में 116 रन के लक्ष्य का पीछा करने में विफल रही थी। हालांकि, दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा की 46 गेंद में शतकीय पारी के दम पर भारत ने 234-2 का विशाल स्कोर खड़ा किया। अभिषेक शर्मा के अलावा रुतुराज गायकवाड़ (77) और रिंकू सिंह (48) ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Cricket News Hindi, khel samachar, sports news hindi

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (साभार-BCCI)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जून, बुधवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मुकाबला भी शाम 4.30 बजे शुरू होगा। फिलहाल टीम इंडिया इस सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। पहला मुकाबला जिम्बाब्वे ने 13 रन से जीता था।

End of Feed