विश्व विजय के साथ अपना कार्यकाल खत्म करना चाहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, जानिए कब खत्म हो रहा है कार्यकाल

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 18, 2023, 09:39 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ विश्व विजय के साथ ही अपने पहले कार्यकाल का अंत करना चाहेंगे। उनका कार्यकाल विश्व कप के फाइनल मुकाबले के साथ ही खत्म हो रहा है।

अहमदाबाद: भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ 2007 विश्व कप में उस टीम के कप्तान थे जो शुरूआती दौर में बाहर हो गयी थी जिससे अब वह रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में इसकी भरपायी करना चाहेंगे। द्रविड़ के नाम वनडे में 10,889 रन हैं लेकिन भारतीय कप्तान के तौर पर 2007 विश्व कप से उनकी विरासत में जो दाग लगा, उसे कोच के तौर पर वह 16 साल बाद मिटाना चाह रहे होंगे जब उनके खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल में उतरेंगे।

Rahul Dravid

टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़

फाइनल के साथ खत्म हो रहा है द्रविड़ का कार्यकाल

दिलचस्प बात है कि भारतीय कोच के रूप में उनके दो साल के अनुबंध का अंतिम दिन भी रविवार ही है। उनका अनुबंध संयुक्त अरब अमीरात में टीम के 2021 टी20 विश्व कप के ग्रुप लीग के बाहर होने के बाद शुरू हुआ था। अगर भारत जीत जाता है तो उन्हें इस पद पर बरकरार रखने के लिए काफी शोर होगा लेकिन जो भी द्रविड़ को जानता है, वो कहेगा कि वह इस खिताबी जीत पर बहुत गौरवान्वित होंगे।

End of Feed