भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया ने 'ब्रिटिश राज' में डिनर का लुत्फ उठाया

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 8, 2022, 08:58 PM IST

India vs England Semi-Final: भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को खेले जाने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया एडिलेड शहर की सैर पर निकली और भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड स्थित ब्रिटिश राज रेस्टोरेंट में डिनर का लुत्फ उठाया।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले से पूर्व भारतीय टीम ने यहां ‘ब्रिटिश राज’ रेस्टोरेंट में रात्रि भोज का आनंद लिया। ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद से ही भारतीय टीम को लगातार यात्रा करनी पड़ी है और अब जब टी20 विश्व कप अपने अंतिम चरण में है तब बड़े सेमीफाइनल मुकाबले से पूर्व खिलाड़ियों ने जाने माने भारतीय रेस्टोरेंट में भोजन किया।

British_Raj

दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा और रिषभ पंत (फाइल फोटो- Instagram)

गुरुवार को रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम मौजूदा टूर्नामेंट में इंग्लैंड का सफर खत्म करने के इरादे से उतरेगी। टोरेन्सविले की हेन्ली बीच रोड पर स्थित यह रेस्टोरेंट अपने चिकन टिक्का, कश्मीरी पुलाव और रोगन जोश के लिए प्रसिद्ध है। टूर्नामेंट की शुरुआत में भारतीय टीम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा मुहैया कराए जा रहे भोजन को लेकर समस्या थी क्योंकि यह खिलाड़ियों की पसंद के अनुसार नहीं था।

End of Feed