IPL 2023 में भोजपुरी का तड़काः JIO Cinema पर देसी कमेंट्री ने उड़ाया गर्दा, सुनकर फैंस लोटपोट; देखें- वायरल वीडियो

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 1, 2023, 08:00 AM IST

Tata IPL 2023, IPL Bhojpuri Commentary on Jio Cinema: गुजरात के अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल के पहले मैच (चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच) के दौरान कई क्रिकेट फैंस ने भोजपुरी कमेंट्री सुनी और इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना मजेदार अनुभव साझा किया। इस दौरान कुछ यूजर्स ऐसे भी थे, जिन्होंने लाइव मैच की कमेंट्री की रिकॉर्डिंग कर टि्वटर पर पोस्ट की और देखते ही देखते वह वायरल हो गई।

Tata IPL 2023, IPL Bhojpuri Commentary on Jio Cinema: टाटा आईपीएल 2023 के पहले मैच में कई क्रिकेट फैंस ने जितना मजा खेल का लिया, उससे कहीं ज्यादा लुत्फ उन्होंने जबरदस्त भोजपुरी कमेंट्री का उठाया। शुक्रवार (31 मार्च, 2023) को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम (पहले मोटेरा स्टेडियम) में जब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच रोमांचक मुकाबला शुरू हुआ तो जियो सिनेमा पर दर्शकों को भोजपुरी कमेंट्री सुनने का विकल्प भी मिला था।

IPL 2023 Bhojpuri Commentary, TATA IPL 2023, Bhojpuri Commentary

IPL 2023 Bhojpuri Commentary: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

लोगों ने जब इस भाषा को चुना तो उनका मैच का मजा लगभग दोगुना हो गया। ऐसा इसलिए क्योंकि भोजपुरी कमेंट्री में देसी भाषा के इस्तेमाल से फैंस खूब लोट-पोट हुए। कभी "ई का हो, मुंह फोड़बा का...?" तो किसी मौके पर "जियs जवान जियs...लहि गईल-लहि गईल" और "अउर हई देखs धोनी के छक्का" सरीखी स्लैंग लैंग्वेज सुनकर फैंस खूब हंसे। कई लोगों ने कमेंट्री सुनने के बाद सोशल मीडिया पर अपना मजेदार अनुभव साझा किया और इस दौरान कुछ यूजर्स ऐसे भी थे, जिन्होंने लाइव मैच की कमेंट्री की रिकॉर्डिंग कर टि्वटर पर पोस्ट की और देखते ही देखते वह वायरल हो गई।

End of Feed