T20 World Cup से पहले युवराज सिंह ने हार्दिक पांड्या पर बड़ी बात कही, विकेटकीपर पर भी बोले

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2024, 05:46 PM IST

Yuvraj Singh On Hardik Pandya And India Wicket-Keeper Choice In T20 WC 2024: भारत के महान पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी गई भारतीय क्रिकेट टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही युवी ने टीम में कौन प्रमुख विकेटकीपर होगा इस पर भी प्रतिक्रिया दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप 2024
  • युवराज सिंह की हार्दिक पांड्या पर प्रतिक्रिया
  • मुख्य विकेटकीपर के चयन पर भी बोले युवी

T20 World Cup 2024: पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने टी20 विश्व कप में भारतीय एकादश में विकेटकीपर की भूमिका के लिए संजू सैमसन पर ऋषभ पंत को तरजीह दी है जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का समर्थन करते हुए कहा कि वह टूर्नामेंट में कुछ ‘विशेष’ करेंगे।

T20 WC 2024, Yuvraj Singh Speaks On Hardik Pandya

युवराज सिंह ने हार्दिक पांड्या पर दी प्रतिक्रिया (Instagram)

अमेरिका और वेस्टइंडीज में एक जून से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए भारत ने रोहित शर्मा की अगुआई में 15 सदस्यीय मजबूत टीम का चयन किया है जबकि चार रिजर्व खिलाड़ी भी टीम के साथ यात्रा करेंगे। बल्लेबाजी क्रम में बाएं और दाएं हाथ के संयोजन को तरजीह देने वाले युवराज ने विकेटकीपर बल्लेबाज की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सैमसन पर पंत को तरजीह दी।

End of Feed