T20 World Cup 2024: कहीं ब्लंडर ना साबित हो विराट कोहली के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव, जानिए वजह

टी20 विश्व कप 2024 में विराट कोहली के बैटिंग ऑर्डर में बदलाव की तैयारी हो रही है कहीं भारतीय टीम मैनेजमेंट का ये कदम ब्लंडर ना साबित हो जाए जिसका खामियाजा पूरी टीम को उठाना पड़े। जानिए क्या है वजह?

KEY HIGHLIGHTS
  • टी20 विश्व कप से पहले टीम इंडिया में हो रहा है मंथन
  • विराट कोहली के बैटिंग ऑर्डर में हो सकता है बदलाव
  • साल 2007 के वनडे विश्व कप जैसा ब्लंडर साबित हो सकता है ये निर्णय

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2024 के लिए बिसात पूरी तरह बिछ चुकी है। इसके आगाज में तकरीबन एक सप्ताह का वक्त बचा है। सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप में देने के लिए किसी न किसी टीम के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेल रही हैं लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं। आईपीएल के दौरान विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर बहुत चर्चा हुई। यहां तक कि कई क्रिकेट पंडितों ने स्ट्राइक रेट में सुधार के लिए बैटिंग ऑर्डर में भी बदलाव का सुझाव दे डाला।

Virat Kohli

विराट कोहली(साभार Twitter)

विराट से ओपनिंग कराने की हो रही है चर्चा

लोगों का मामना है कि विराट कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पारी की शुरुआत करनी चाहिए। विराट ने आईपीएल 2024 में आरसीबी के लिए ओपनर की भूमिका अदा की और रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया। 15 मैच में उन्होंने 741 रन 154.70 के स्ट्राइक रेट और 61.75 के औसत से रन बनाए। विराट का यही प्रदर्शन उनके आगामी विश्व कप में बैटिंग ऑर्डर में बदलाव का आधार भी बन रहा है। लोगों का मानना है कि विराट कोहली का बतौर ओपनर स्ट्राइक रेट बतौर ओपनर ज्यादा होता है जो टी20 क्रिकेट में मौजूदा समय की दरकार है।

End of Feed