T20 World Cup 2024: ओमान के खिलाफ गेंदबाजी नहीं करेंगे कंगारू कप्तान मिचेल मार्श, जानिए क्या है वजह?

  • Agency by: Agency
  • Updated May 31, 2024, 06:00 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच एंड्रर्यू मैकडोनाल्ड ने बताया है कि टीम के कप्तान मिचेल मार्श टी20 विश्व कप 2024 के शुरुआती दौर में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। जानिए क्या है वजह?

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 6 जून को करेगी विश्व कप अभियान की शुरुआत
  • साल 2021 की चैंपियन टीम ओमान के खिलाफ खेलेगी पहला मैच
  • इंग्लैंड से 9 जून को होगी कंगारू टीम की भिड़ंत

बारबडोस: ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने शुक्रवार को कहा कि कप्तान मिचेल मार्श ओमान के खिलाफ छह जून को टी20 विश्व कप के पहले मैच में गेंदबाजी नहीं करेंगे और सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे। आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हुए मार्श ने नामीबिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों अभ्यास मैच खेलकर क्रमश: 18 और चार रन बनाये।

Andrew McDonald

एंड्र्रयू मैकडोनाल्ड

पहले मैच में गेंदबाजी नहीं करेंगे मार्श

मैकडोनाल्ड ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा,'उसने अभ्यास मैच खुद को परखने के लिये खेले। दूसरे अभ्यास मैच में उसने ज्यादा देर फील्डिंग की जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़ा होगा । वह पहला मैच खेलेगा लेकिन गेंदबाजी नहीं करेगा।'

End of Feed