T20 World Record: इस गुमनाम क्रिकेटर ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 26, 2023, 02:50 PM IST

T20I Best bowling figures, Syazrul Idrus: किसी ने सोचा नहीं था कि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी का वर्ल्ड रिकॉर्ड मलेशिया के कोई गेंदबाज अपने नाम कर लेगा। जी हां, मलेशिया के गुमनाम से तेज गेंदबाज सियाजरूल इद्रुस ने टी20 विश्व कप एशिया बी क्वालीफायर में आठ रन देकर सात विकेट लिए और नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Best T20I Bowling figures, World Record: मलेशिया के गुमनाम से तेज गेंदबाज सियाजरूल इद्रुस (Syazrul Idrus) ने टी20 विश्व कप एशिया बी क्वालीफायर में सात विकेट लेकर अंतरराष्ट्रीय पुरूष क्रिकेट में टी20 गेंदबाजी का नया रिकॉर्ड बनाया। इद्रुस ने आठ रन देकर सात विकेट लिये जिसकी मदद से मलेशिया ने चीन को आठ विकेट से हराया । इद्रुस ने सभी विकेट बोल्ड किये।

Syarul Idrus registers best T20I Bowling figures

सियाजरूल इद्रुस (Malaysia Cricket)

अब तक 22 टी20 खेल चुके 32 वर्ष के इद्रुस ने नाइजीरिया के पीटर ओहो का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने सियरा लियोन के खिलाफ 2021 में पांच रन देकर छह विकेट लिये थे । आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्यों में भारत के दीपक चाहर के नाम टी20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड है जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में सात रन देकर छह विकेट लिये थे । समग्र रूप से वह इस सूची में दिनेश नकरानी के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने युगांडा के खिलाफ 2021 में सात रन देकर छह विकेट लिये थे ।

End of Feed