PCI Suspension Revoked: खेल मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से खत्म किया भारतीय पैरालंपिक समिति का निलंबन

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 5, 2024, 08:51 PM IST

खेल मंत्रालय ने भारतीय पैरालंपिक समिति द्वारा चुनावी प्रक्रिया शुरू करते हुए उसके ऊपर लगे प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया है। जानिए क्यों लगा था प्रतिबंध?

नई दिल्ली: खेल मंत्रालय ने लंबे समय से लंबित चुनावों के लिए प्रक्रिया शुरू करने के बाद मंगलवार को भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) पर लगाए गए निलंबन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। इन चुनावों में पैरालंपिक पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया का अक्ष्यक्ष बनना तय है। इस पद के लिए सिर्फ झाझरिया ने ही नामांकन किया है।

Anurag Thakur PCI

खेल ठाकुर (साभार ANI)

चुनावों में देरी की वजह से लगा था प्रतिबंध

खेल मंत्रालय ने दो फरवरी को राष्ट्रीय खेल संहिता के अनुसार ‘नयी कार्यकारी समिति के चुनाव में जानबूझकर देरी’ पर पीसीआई की मान्यता समाप्त कर दी। पीसीआई ने छह से 15 मार्च तक पैरा निशानेबाजी विश्व कप के कारण चुनावों को 28 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया था, जो इस साल 31 जनवरी से पहले होने चाहिए थे। सरकार से निलंबन के बाद इस निकाय ने संचालन समिति के सदस्यों को चुनने के लिए नौ मार्च को नयी तारीख के रूप में प्रस्तावित किया और नामांकन की प्रक्रिया शुरू की। इसके शीर्ष समिति के अधिकांश शीर्ष पद बिना चुनाव के ही तय हो जायेंगे।

End of Feed