India vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के इस फैसले से हैरान हैं सुरेश रैना

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 4, 2023, 09:07 PM IST

IND vs AUS Test Series 2023: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के एक फैसले से बहुत हैरान हैं। ये फैसला है भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कोई भी अभ्यास मैच ना खेलने का। दोनों टीमों के बीच 9 फरवरी से नागपुर में पहला टेस्ट शुरू होगा।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना नौ फरवरी से पहले टेस्ट से नागपुर में शुरू हो रही बॉर्डर गावस्कर ट्राफी से पहले आस्ट्रेलियाई टीम के अभ्यास मैचों में खेलने के बजाय परिस्थितिजन्य अभ्यास करने के फैसले से काफी हैरान हैं।

suresh raina

सुरेश रैना

आस्ट्रेलियाई टीम इस समय बेंगलुरू में ट्रेनिंग कर रही है और उछाल लेती पिचों पर अभ्यास कर रही है और बड़ौदा के स्पिनर महेश पिथिया को गेंदबाजी के लिये बुलाया गया है जिनका गेंदबाजी एक्शन रविचंद्रन अश्विन से मिलता है। लेकिन भारत के सफेद गेंद के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रैना को लगता है कि आस्ट्रेलियाई टीम को इसकी कमी खलेगी।

End of Feed