आईपीएल 2023 में एंट्री से पहले एडेन मार्करम ने नीदरलैंड के खिलाफ खेली तूफानी पारी, विरोधी टीमों के छूटे पसीने

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 2, 2023, 09:00 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान एडेन मार्करम ने टीम के साथ जुड़ने से पहले ही अपने इरादे नीदरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में आतिशी पारी खेलकर जाहिर कर दिए हैं।

जोहान्सबर्ग: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान बने एडेन मार्करम अब तक टीम से नहीं जुड़ पाए हैं लेकिन उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में 126 गेंद में 175 रन की धुआंधार पारी खेलकर विरोधी टीमों के पसीने छुड़ा दिए हैं।

Aiden-Markram

ऐडेन मार्करम(साभार Proteas Men)

रविवार को जोहान्सबर्ग में खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 32 रन के स्कोर तक क्विंटन डिकॉक और कप्तान तेम्बा बावुमा की सलामी जोड़ी पवेलियन वापस लौट चुकी थी। ऐसे में शानदार दौर से गुजर रहे एडेन मार्करम बल्लेबाजी करने आए और मैच का रुख अकेले दम पलट दिया।

End of Feed