सिराज के अलावा सुनील गावस्कर अब इस खिलाड़ी को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर बोले- बहुत बड़ी गलती की है!

IND vs NZ 2nd Test: सुनील गावस्कर का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रविंद्र जडेजा को टीम से बाहर रखकर भारत ने बहुत बड़ी गलती की क्योंकि इस ऑलराउंडर की स्पिन गेंदबाजी मैच के अंतिम दो दिनों में महत्वपूर्ण साबित हो सकती थी।

दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रविंद्र जडेजा को टीम से बाहर रखकर भारत ने बहुत बड़ी गलती की क्योंकि इस ऑलराउंडर की स्पिन गेंदबाजी मैच के अंतिम दो दिनों में महत्वपूर्ण साबित हो सकती थी। भारत ने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को अंतिम एकादश में नहीं रखा जबकि तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को पदार्पण का मौका दिया।

Sunil Gavaskar lashes out on not picking Ravindra Jadeja In Playing 11

सुनील गावस्कर

गावस्कर ने मेजबान प्रसारक से कहा, "आप सिराज की बात कर रहे हैं। जडेजा के बारे में आपकी क्या राय है। मेरा मानना है कि चौथे और पांचवें दिन उनकी स्पिन काफी उपयोगी साबित होती क्योंकि वह गेंद को अच्छा खासा टर्न कराते हैं।" उन्होंने कहा, "वह गेंद को हवा में उछालने वाला गेंदबाज नहीं हैं लेकिन उन्हें सपाट पिचों पर भी गेंद को ग्रिप दिलाने और टर्न करने के लिए जाना जाता है।"

पहले टेस्ट मैच में सिराज को बाहर करने पर सवाल उठाने वाले गावस्कर ने कहा कि एक बार फिर से नजरअंदाज किया जाना इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों के लिए निराशाजनक होगा। उन्होंने कहा, ठमुझे लगता है कि उनके साथ-साथ मोहम्मद सिराज के लिए भी मुश्किल हालात होंगे। मोहम्मद सिराज फिर से बता दें कि वह इस दौर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।ठ

पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने सिराज को टीम से बाहर किए जाने की आलोचना करते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह के साथ भारत के विदेशी टेस्ट दौरों के लिए इस तेज गेंदबाज का चयन स्वतः ही होना चाहिए। कैफ ने एक्स पर पोस्ट किया, "यह विश्वास करना मुश्किल है कि भारत के प्रमुख तेज गेंदबाजों में से एक मोहम्मद सिराज को फिर से टीम से बाहर कर दिया गया है। विदेशी दौरों में बुमराह के साथ सिराज के नाम पर भी सबसे पहले विचार किया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "दिलचस्प बात किया है कि भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने खुद सिराज को विश्व स्तरीय गेंदबाज बताया और कहा कि वह अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।"

(भाषा)

End Article
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। ...

End of Feed