'हार्दिक पांड्या जैसा खोजना छोड़ दो,' लिटिल मास्टर ने कहा, अब आगे बढ़ने का समय आ गया

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि हार्दिक पांड्या की जगह लेना आसान नहीं है। ऐसे में भारत को उनके विकल्प तलाशने की कोशिश करने की जगह टीम को ऐसे खिलाड़ियों पर ध्यान देना चाहिए जो अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकें। उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व सलामी बल्लेबाज गावस्कर ने कहा कि भारत को चार विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ मैच में उतरना चाहिये, जबकि ऐसे हरफनमौला खिलाड़ियों को पांचवें और छठे गेंदबाज की भूमिका निभानी चाहिये जो बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकें। बल्लेबाजी क्रम को लंबा करने के लिए गेंदबाजी की मजबूती से समझौता नहीं करना चाहिए।

Sunil on Hardik

हार्दिक पांड्या को लेकर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान। फोटो- BCCI

वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार रात बेंगलुरु में पांचवां और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद जियोस्टार पर गावस्कर ने कहा, हम कभी-कभी हार्दिक पांड्या का विकल्प तलाशने में कुछ ज्यादा ही जुट जाते हैं। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। अगर आपको उनकी क्षमता का खिलाड़ी नहीं मिलता है, तो ऐसे खिलाड़ी के साथ आगे बढ़िए, जो टीम के लिए थोड़ी अलग भूमिका निभा सके।

End of Feed