आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत की संभावित तारीख सामने आ चुकी है और यह 22 मार्च से शुरू हो सकती है। ऐसे में कुछ टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और कुछ जल्द ही शुरू करने वाली है। आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्याजा चर्चा केकेआर के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को लेकर है जो इस ऑक्शन में सबसे महंगे बिके हैं।
मिचेल स्टार्क (साभार-IPL)
सबसे महंगे बिके स्टार्क
आईपीएल ऑक्शन में इस बार ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क सबसे मंहेग बिके। कोलकाता नाईट राइडर्स ने स्टार्क को 24.75 करोड़ के रिकॉर्ड प्राइस में खरीदा। स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने। स्टार्क 2015 के बाद से आईपीएल में वापसी करेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या केकेआर ने उन्हें इतना महंगा खरीदकर गलती तो नहीं की। इसका जवाब द ग्रेट सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कैसे केकेआर यह पैसे वसूल कर सकती है।
केकेआर वसूल सकती है स्टार्क का पैसा
मिचेल स्टार्क की खरीददारी कितनी अच्छी है इस बात का जवाब देते हुए उन्होंने कहा 'केकेआर के लिए यह कितनी अच्छी बाय है इस बात का पता तो मई के अंत में ही चलेगा। उन्होंने कहा कि आईपीएल में होने वाले 14 मैच में 4 मैच यदि मिचेल स्टार्क ने जीता दिया, वो भी चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और आरसीबी के खिलाफ, जिनकी बैटिंग अच्छी है तो केकेआर का पैसा वसूल हो जाएगा।
दो बार जीत चुकी है केकेआर केकेआर की टीम आईपीएल इतिहास की तीसरी सबसे सफल टीम है। कोलकाता ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में इस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। तब से उनका ट्रॉफी जीतने का इंतजार लंबा हो चुका है। लेकिन इस बार मिचेल स्टार्क के आने से टीम की गेंदबाजी मजबूत हुई है। इसकेअलावा श्रेयस अय्यर की भी वापसी हुई है जो चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेल पाए थे। केकेआर के लकी चार्म गंभीर भी टीम से जुड़ गए हैं।
