कहानी झुग्गी से निकलकर टी20 विश्व कप खेलने का सपना साकार करने वाले जुमा मियागी की

  • Agency by: Agency
  • Updated May 30, 2024, 05:48 PM IST

Juma Miyaji: हौसले और जुनून से किसी भी विषम परिस्थिति को हराया जा सकता है। ऐसी ही एक कहानी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हमें युगांडा के खिलाड़ी की देखने को मिलेगी। जुमा मियागी नाम के इस गेंदबाज की कहानी किसी को भी प्रेरित कर सकती है।

Juma Miyaji: हौसले और जुनून से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। इसकी जीती-जागती मिसाल हैं युगांडा के युवा तेज गेंदबाज जुमा मियागी जो इस बार टी20 वर्ल्ड कप में एक्शन में नजर आएंगे। मियागी की कहानी किसी भी व्यक्ति को प्रेरित कर सकती है जो जरा सी कठिनाई से हार मान लेते हैं। जुमा ने एक झुग्गी से निकलकर टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करने का जो यह सफर तय किया आसान बिल्कुल नहीं था। युगांडा की राजधानी कम्पाला में करीब 60 फीसदी आबादी झुग्गियों में रहती है और तेज गेंदबाज जुमा मियागी अपने जुनून के दम पर उनके लिये प्रेरणास्रोत हैं।

cricket news hindi, sports news hindi, khel samachar

जुमा मियागी. युगांडा गेंदबाज (साभार-X)

मियागी के कारण क्रिकेट से है प्यार

फुटबॉल के शौकीन यहां के निवासी उनकी वजह से चाव से क्रिकेट देखते हैं और आईसीसी टी20 विश्व कप में युगांडा क्रिकेट टीम का पदार्पण उनके लिये किसी सपने से कम नहीं।

End of Feed