AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। 53 ओवर में पूरी टीम सिर्फ 198 रन पर ऑलआउट हो गई। लेकिन दिन का सबसे बड़ा विवाद ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को लेकर रहा। स्मिथ पर आरोप है कि आउट होने के बावजूद वो क्रीज पर खड़े रहे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। ऑस्ट्रेलिया के 74 रनों पर 4 विकेट गिर चुके थे। हालांकि, इसके बाद स्मिथ और एलेक्स कैरी ने 56 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। कैरी 19 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन स्मिथ एक छोर पर डटे रहे।
स्टीव स्मिथ (फोटो साभार- CA/X)
स्मिथ का स्वीकारी बेईमानी
दिन की शुरुआत में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज एबादत हुसैन की गेंद स्मिथ के बल्ले के पास से गुजरी। इसके बाद बांग्लादेश के गेंदबाज और फील्डरों ने जोरदार अपील की। हालांकि, अंपायर कुमार धर्मसेना ने उन्हें नॉट आउट दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने तुरंत रिव्यू लिया। RTS में कोई स्पाइक नहीं दिखा और नितिन मेनन ने भी ऑन-फील्ड अंपायर के फैसले को बरकरार रखा। यहां तो स्मिथ बच गए लेकिन इस घटना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मिथ ने खुद माना, "मुझे लगा था गेंद बल्ले को छूकर गई है। लेकिन जब अंपायर ने आउट नहीं दिया और टेक्नोलॉजी में भी कुछ नहीं आया तो मैं क्रीज पर रुका रहा।" देखें वीडियो-
हसन महमूद की घातक गेंदबाजी
बांग्लादेश की तरफ से हसन महमूद ने धारदार गेंदबाजी करते हुए 6 कंगारू बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। स्टीव स्मिथ 109 गेंद में 71 रन बनाकर हसन महमूद का शिकार बने और ऑस्ट्रेलिया 198 पर सिमट गई। हसन ने 55 रन देकर 6 विकेट झटके। ये टेस्ट में किसी बांग्लादेशी तेज गेंदबाज का तीसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन है। तस्कीन और इबादत को 2-2 विकेट मिले। स्मिथ के अलावा कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 25 का आंकड़ा नहीं छू सका। वेदराल्ड 23 और ट्रेविस हेड 22 बनाकर आउट हुए। पिछले 25 साल में ये सिर्फ छठा मौका है जब ऑस्ट्रेलिया घरेलू टेस्ट की पहली पारी में 200 से कम पर ऑलआउट हुई है।
