World Cup 2023: भारत से करारी हार के बाद श्रीलंका में मचा भूचाल, खेल मंत्रालय ने क्रिकेट बोर्ड को किया निरस्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 6, 2023, 01:13 PM IST

Sri lanka cricket board dissolved: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम के खिलाफ मिली करारी हार के बाद श्रीलंका में भूचाल मच गया है। खेल मंत्रालय ने क्रिकेट बोर्ड को ही निरस्त कर दिया है।

कोलंबो: मौजूदा विश्व कप में भारत से मिली करारी हार के बाद सोमवार को श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) प्रबंधन को बर्खास्त कर दिया गया।भारत ने दो नवंबर को मुंबई में खेले गए मैच में श्रीलंका को 302 रन से करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद से ही लोगों में आक्रोश था तथा रणसिंघे शम्मी सिल्वा के नेतृत्व वाले एसएलसी प्रबंधन से त्यागपत्र देने की मांग की जा रही थी। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई।

Sri Lanka cricket team

श्रीलंका क्रिकेट टीम

इस हार के बाद से एसएलसी परिसर में कई बार प्रदर्शन किए गए और सिल्वा की अगुवाई वाले प्रबंधन से इस्तीफा देने की मांग की गई। इस कारण इमारत के बाहर पुलिस को भी तैनात किया गया।खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान अर्जुन रणतुंगा की अध्यक्षता में एक अंतरिम सात सदस्यीय समिति नियुक्त की है।

End of Feed