SRH vs PBKS Preview: पंजाब किंग्स के खिलाफ घरेलू मैदान पर जीत की पटरी पर लौटने उतरेंगे हैदराबाद के सनराइजर्स, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

SRH vs PBKS Match Preview: इंडियन प्रीमियर लीग के 27वें मुकाबले में लगातार चार हार से बेहाल सनराइजर्स हैदराबाद की शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स से भिड़ंत होगी। जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें।

SRH vs PBKS Preview: पिछले सीजन की फाइनलिस्ट सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2025 में पहले मुकाबले में धमाकेदार शुरुआत के बाद हाल बेहाल हो गया है। लगातार चार मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में शनिवार शाम उसकी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही पंजाब किंग्स के साथ हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। सीजन में दूसरी जीत के लिए संघर्ष कर रही पैट कमिंस (Pat Cummins) की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को घरेलू मैदान पर दमदार वापसी करने के लिए बेताब होगी।

SRH vs PBKS Match Preview

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू

लगातार चार मैच में हैदराबाद को मिली है हार

पिछले साल के उप विजेता सनराइजर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने पहले मैच में 286 रन बनाकर 44 रन से शानदार जीत हासिल की थी लेकिन इसके बाद उसके बल्लेबाज कुंद पड़ गए जिसका असर परिणाम पर भी साथ देखने को मिल रहा है। आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए मशहूर सनराइजर्स की टीम पिछले तीन मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है। उसने इन मैच में 163, 120 और 152 रन ही बनाए। बल्लेबाजों की नाकामी के कारण उसे इन मैच में हार का सामना करना पड़ा। इससे उसका नेट रन रेट भी खराब हो गया।

End of Feed